Skip to main content

How We Save The Trees (HINDI)






" पादप जगत के कारण ही इंसानी जाति की उत्पत्ति हुइ और इन्ही के कारण ही इंसान का अस्तित्व है "

प्रकृति में अभी तक सभी जीवो सबसे ज्यादा दिमाग इंसानो में पाया जाता है , इसलिए इंसान के लिए कोई काम बड़ा नहीं है 😅 ,यहां तक की प्रकृति को खत्म करना भी कोई खास बड़ी बात नहीं है। 

आज में आपको कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बताऊंगा जिन्हे सोचकर आप भी हैरत में पढ़ जाओगे। 😕😕

1. एक दिन में कितने पेड़ काटे जाते है ?

2. कितने पेड़ है इस दुनिया में ?

3. यदि पेड़ ऐसे ही कटते रहे ,तो ये कितने समय में खत्म हो जायेंगे ?

3. प्रत्येक व्यक्ति कितने पेड़ इस्तेमाल करता है ?

4. Newspaper कैसे पेड़ो पर एक बड़ा संकट है ?

5 . माचिस से निकलती जहरीली गैस ?

6. एक पेड़ से कितनी माचिस की तीलियाँ बनाई जा सकती है?

7. बायोगैस या गोबरगैस : एक बेहतर विकल्प ?

8 . हम इन्हे कैसे बचा सकते है ?

 ................................................................आदि। 

HOW MANY TREES ARE CUT:-

1.पूरी दुनिया में एक दिन में लगभग 80,000 - 1,60,000 तक वयस्क पेड काटे जाते है। 

2.और पूरी दुनिया में लगभग 400 अरब पेड़ है , यदि ये इसी हिसाब से काटे गए तो लगभग 1,000 - 1,500 सालो में पादप जगत खत्म हो जायेगा। 

3.आपको क्या लगता है की ऑक्सीजन सिर्फ इंसानो को चाहिए , इस दुनिया में  लगभग 20000000000000000000 (बीस अरब अरब) जानवर है , (हमसे लगभग 250 करोड़ गुना),उनकी उतपत्ति भी पेड़ो के कारण ही हुइ है , जानवरो ने तो पेड़ो को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया ,इस प्रकार जानवर हमसे ज्यादा समझदार है। 

4.एक डाटा के मुताबिक प्रत्येक अमेरिकन एक साल में कागज व अन्य संसाधनों के लिए 7 - 8 पेड़ो का इस्तेमाल करता है। 

population of united states is 33.83 cr.

33.83cr * 7 = 236.81cr

इसका मतलब पूरा अमेरिका ही एक साल में 2 अरब पेड़ो का इस्तेमाल करता है।

5. यदि इन पेड़ो को फर्नीचर आदि में बर्बाद न करते तो ,इन 2 अरब पेड़ो से 20 सालों के लिए 5 करोड़ घरो को आवश्यक ऊर्जा मिल सकती है। 

6.Nigeria has the world's highest deforestation rate of primary forests.

5 सालो में नाइजीरिया में प्राथमिक जंगलो की संख्या आधी रह गयी है। भारत में भी प्रतिवर्ष 30 - 40 लाख पेड़ काटे जाते है। 

NEWPAPERS ARE DANGEROUS:-

आज के समय में हर व्यक्ति अख़बार पढ़ता है , हमारा ये अख़बार कितना खतरनाक है ,कुछ अंदाजा भी है आपको ,,

1.सिर्फ भारत में ही लगभग 1 lakh तरह की newspaper कंपनियां रजिस्टर्ड है , इनकी करोड़ो प्रतियां प्रतिदिन छपती है। 

2.एक डाटा के मुताबिक लगभग 50,000 पेज के लिए 100 पेड़ काटे जाते है और sunday newspaper के लिए ही पूरे विश्व में लगभग 5 लाख पेड़ कटे जाते है। 

3.साल भर में औसतन 600 - 700 करोड पेड़ तो अखबारों की वजह से ही कट जाते है। इन सभी अखबारों को पूरा जोर लगाकर भी recycle किया जाये ,तो भी हम सिर्फ 25 करोड़ पेड़ो को बचा सकते है लेकिन ऐसा होता नहीं है। 

MATCHSTICKS:-

हम तो कभी सपने भी नहीं सोच सकते कि माचिस हमारे या पेड़ों के लिए खतरनाक हो सकती है। 

1.माचिस जलाते वक्त सल्फर डाई ऑक्साइड (SO2) मुक्त होती है ,जो इंसानो के लिए काफी खतरनाक हो सकती है। 

2.एक व्यस्क पेड़ से 3,83,296 माचिस की तीलियाँ बनाई जा सकती है। इस तरह हम जिंदगी में एक पेड़ तो खत्म तो खत्म कर ही देते होंगे। 

FURNITURE:-

फर्नीचर के लिए लाखो स्वस्थ पेड़ो को गैरकानूनी रूप से काटा जाता है। करोड़ो पेड़ो की आहुति सिर्फ दिखावे के लिए 😓  | 

ROAD CONSTRUCTION:-

Road बनाते वक्त रास्ते में आने वाले सभी पेड़ो को काट दिया जाता है। उनकी जगह नए पेड़ भी लगा दिए जाते है लेकिन ये उतनी ऑक्सीजन की भरपाई नहीं पर पाते क्योकि लगने वाले पेड़ छोटे और कटने वाले वयस्क होते है। 


"आप इंसानियत नहीं तो कम से कम अपने स्वार्थ के लिए ही पेड़ो को बचाये क्योकि वायु प्रदूषण से विश्व में प्रति 80 लाख लोग मरते है। 


धन्यवाद। 






Comments

Popular posts

NIGHT PARROT : एक रहस्यमयी पक्षी

NIGHT PARROT : एक रहस्यमयी पक्षी  आज की इस दुनिया में न जाने कितने तरह के जीव पाए जाते है ,जिनमे से कई  अपने अस्तित्व को कायम रखने में सफल होते है ,तो कई इस जंग में हार जाते है |       अन्यथा उ न्हें इंसानो के द्वारा हरा दिया जाता है |  topics explain in video : 1. night parrot रहस्यमयी क्यों है ? 2. इनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें ....... 3. ये विलुप्त क्यों हुए ? 4. हम इन्हे बचा कैसे सकते है।                      1.why they are so mysterious ?   सन 1912 - 1979 तक किसी भी night parrot को नहीं देखा गया| इसलिए इन्हे विलुप्त मान लिया गया। लेकिन उसके बाद कई बार इन्हे देखा गया ,वैज्ञानिको के अनुसार लगभग 50 से 249 निशाचर तोते इस पूरी दुनिया में पाए जाते हैं।                                                      2. Interesting facts   1. ...

क्रांतिकारी आजाद पुस्तक विवरण व डाउनलोड पीडीएफ

 " क्रांतिकारी आजाद" यह उनकी कथात्मक जीवनी है यानी उनके दोस्तो, साथियों, गांव वालो के बताए व लिखित लेख के अनुसार लिखी गई है। इसके लेखक शंकर सुल्तानपुरी है। यह किताब दिल को छूं लेने वाली है,इससे आपको देशभक्त आजाद की आजादी की लड़ाई के अदम्य साहस का पता चलेगा, किताब के कुछ अंश में आपको बताता हूं जब आजाद बचपन में घर छोड़कर बनारस चले गए थे और संस्कृत की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया, एक दिन कॉलेज के कुछ बच्चो ने एक जुलूस निकाला जिसका नेतृत्व आजाद ने किया। और वो शेर की तरह दहाड़ते रहे जिसमे नारे थे, इंकलाब जिंदाबाद, अंग्रेजो भारत छोड़ो, भारत माता की जय, महात्मा गांधी जिंदाबाद..........। फिर इस बात की भनक जब अंग्रेजों को लग गई तब वह भीड़ पर यानी बच्चों पर लाठियां बरसाने लगी लेकिन बाकी बच्चे तो डर के मारे भाग गए लेकिन आजाद वहीं डटे रहे और शेर की तरह दहाड़ते रहे फिर उन्हें पुलिस पकड़ कर ले गई वह अदालत में पेश किया गया क्योंकि उनकी उम्र कम थी वे नाबालिग थे अतः उन्हें जेल में नहीं डाला जा सकता था इसलिए उन्हें कोड़े मारने की सजा सुनाई गई थी और जब पुलिस वाले उनके हाथ बांधने लगे तो आजाद ने...

प्रधानमंत्री को मेरा पत्र A letter for prime minister

 #प्रधानमंत्री_को_पत्र माननीय प्रधानमंत्री जी, मेरा आपसे एक निवेदन है को देश हित के लिए है। आप भी जानते है कि सदियों से अफगानिस्तान भारत देश का ही हिस्सा रहा बल्कि आर्यों की उत्पत्ति का मुख्य स्थल रहा। मुस्लिम आक्रांताओं में वहां के आर्य राजाओं को हराकर अपना राज्य कायम किया व धर्मांतरण कराया लेकिन जो बात मै आपसे कहना चाहता हूं वह है कि अफगानिस्तान स्वतंत्रता के बाद भारत में क्यों नहीं मिला? इसका कारण था कि वहां ब्रिटिश राज नहीं था और कांग्रेस इतनी समस्या में थी कि उन्होंने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया। आप भी जानते है उनमें है तो खून हिंदुओ का ही। तो वो हमारे ही भाई है। आज वहां आतंकवाद चरम पर है व अफगानिस्तान दूसरे देशों की तरफ मदद की आस लिए हुए है ऐसे मै हमें उनकी मदद करनी चाहिए व उन्हें उनका इतिहास बताना चाहिए,जिससे आर्य जाती एक साथ मिलकर उन आतंकवादियों का सामना करे। हमें दोबारा से वहां सनातन संस्कृति व नियमो को लागू करवाना चाहिए, जिससे अफगानिस्तान के लोग फिर से भारत प्रेमी हो सकते है। इसके लिए हमें अफगानिस्तान से संधि करनी चाहिए व सेना भेज कर उनकी मदद करनी चाहिए, बदले में अफगानिस...